बुलंदशहर हत्याकांड में बड़ा फैसला, पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के नरौरा क्षेत्र में वर्ष 2019 में हुए राजकुमार हत्याकांड में अनूपशहर स्थित ADJ कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने हत्या के दोषी पाए गए राजकुमार की पत्नी प्रीति शर्मा और उसके प्रेमी योगेश को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों दोषियों पर 1-1 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।