8 часы - перевести

छठ पूजा पर मां से किया वादा निभाने के लिए एक युवक ने अपनी पूरी महीने की सैलरी फ्लाइट टिकट पर खर्च कर दी. शत्रुघ्न कुमार नौकरी के सिलसिले में परिवार से दूर चेन्नई में रहते हैं. उन्होंने मां से वादा किया था कि छठ पर घर जरूर आएंगे. ऐसे में महंगा टिकट होने के बावजूद उन्होंने फ्लाइट से घर लौटने का फैसला किया. इसी बहाने उनका पहली बार हवाई जहाज में सफर करने का सपना भी पूरा हो गया. अब शत्रुघ्न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं और परिवार के लिए उनके प्यार को सलाम कर रहे हैं.

image