4 uur - Vertalen

बिहार के मोकामा में होमगार्ड जवान विकास कुमार ने अदम्य साहस और इंसानियत की मिसाल पेश की है। गंगा नदी की तेज धारा में डूब रही बांका की महिला हिंगला देवी को बचाने के लिए विकास कुमार ने अपनी जान की परवाह किए बिना वर्दी में ही नदी में छलांग लगा दी और महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बताया जाता है कि घटना मोकामा के तपस्वी घाट की है। महिला गंगा नदी में डूबने लगी थीं। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात विकास कुमार की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी और अपनी बहादुरी से महिला की जान बचा ली।

इस साहसिक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। बिहार पुलिस ने भी जवान के अदम्य साहस की सराहना की है। बाढ़ SDPO रामकृष्ण ने विकास कुमार को फोन कर बधाई दी और कहा कि उनके इस कार्य से पूरे पुलिस बल का मान-सम्मान बढ़ा है।

SDPO ने बताया कि विकास कुमार को सम्मानित करने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक से अनुशंसा की गई है। साथ ही उनके असाधारण साहस को देखते हुए अगले वर्ष राष्ट्रपति जीवन रक्षा पदक के लिए भी नामांकन की अनुशंसा की जाएगी।

बता दें कि विकास कुमार बाढ़ अनुमंडल के बेलछी प्रखंड स्थित गोपालपुर गांव के रहने वाले हैं। उनकी बहादुरी की चर्चा अब बिहार ही नहीं, बल्कि देशभर में हो रही है।

वर्दी का फर्ज निभाते हुए इंसानियत की ऐसी मिसाल पेश करने वाले विकास कुमार को सलाम! ❤️

देश-विदेश की हर खबर देखने के लिए देखते रहिए The PM Media।

#mokama #vikaskumar #biharpolice #biharnews #ganga

image