3 saat - çevirmek

बॉलीवुड के 'कॉमेडी किंग' कहे जाने वाले जॉनी लीवर का ये मशहूर नाम असल में एक फ़ैक्ट्री की देन है।

आंध्र प्रदेश में जन्मे जॉन प्रकाश राव जनुमाला मुंबई के धारावी इलाक़े में पले-बढ़े। उनके पिता हिंदुस्तान लीवर के प्लांट में operator थे। करीब 18 साल की उम्र में जॉन भी पिता के साथ वहीं काम करने लगे।

फ़ैक्ट्री में काम के साथ-साथ वो mimicry भी करते थे। कंपनी के एक function में उन्होंने कुछ बड़े अफ़सरों की नक़ल उतारी, तो किसी की हंसी नहीं रुकी। उसी दिन से साथी मज़दूरों ने उन्हें "जॉनी लीवर" कहना शुरू कर दिया।

एक पुराने interview में उन्होंने बताया था कि वहां उन्होंने करीब 6 साल काम किया, और "from there, I got the name Lever" (वहीं से मुझे 'लीवर' नाम मिला)। बाद में स्टेज शो से कमाई बढ़ी तो उन्होंने नौकरी छोड़ दी, लेकिन नाम वही रहा।

वो कंपनी आज हिंदुस्तान यूनिलीवर के नाम से जानी जाती है, पर जॉनी लीवर के नाम में पुराना "लीवर" आज भी ज़िंदा है। फ़ैक्ट्री से बॉलीवुड तक का ये सफ़र मेहनत और हुनर की सच्ची मिसाल है। 🙏😄

image