3 hrs - Translate

कानपुर: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा अतुल, बेरहमी से पिटाई के बाद मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से प्रेम प्रसंग के विवाद में एक युवक की जान जाने का मामला सामने आया है। साढ़ थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव में 28 वर्षीय अतुल उर्फ गोपाल तिवारी को कथित तौर पर शादीशुदा प्रेमिका के घर में पकड़ने के बाद जमकर पीटा गया। गंभीर चोटों के चलते उसकी मौत हो गई। मामले में महिला के पति और उसके परिजनों पर मारपीट का आरोप है।

अतुल, विजय प्रकाश उर्फ पप्पू तिवारी का बेटा था। वह बारीगांव के एक पेट्रोल पंप पर काम करता था और खाली समय में ऑटो भी चलाता था। बताया जा रहा है कि उसका गांव की रहने वाली सुमन से प्रेम संबंध था, जिसकी शादी विकास अवस्थी से हुई थी।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब 12:30 बजे सुमन ने अतुल को फोन करके घर बुलाया। उसके पहुंचने के बाद विकास की नींद खुल गई। अतुल को कमरे में छिपाने की कोशिश की गई, लेकिन परिवार को उसके वहां होने का पता चल गया। आरोप है कि विकास, उसके पिता कालिका प्रसाद उर्फ कल्लू और भाई मोहित ने अतुल को पकड़ लिया।

आरोपों के अनुसार, अतुल का मुंह बांधकर करीब एक घंटे तक लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की गई। बाद में उसे गंभीर हालत में घर के अंदर छोड़ दिया गया। रविवार तड़के कल्लू अतुल के घर पहुंचा और परिजनों को उसकी हालत के बारे में बताया।

सूचना मिलते ही अतुल की मां शीला परिवार के एक अन्य सदस्य के साथ मौके पर पहुंचीं। वहां उनका बेटा गंभीर रूप से घायल पड़ा था। बताया जाता है कि अतुल ने मां से उसे घर ले चलने की गुहार लगाई और उनके पैरों में गिर पड़ा। परिजन उसे इलाज के लिए नौबस्ता स्थित अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

#kanpurnews #breakingnews #foryouシ #nonfollowers #facebookpage #follower

image