4 часы - перевести

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में जहां रणबीर कपूर की 'रामायणम् पार्ट 1' धूम मचाने आ रही है, वहीं OTT पर इस पूरे हफ्ते एक से बढ़कर एक 14 नई फिल्‍मों और वेब सीरीज का मेला लगने वाला है। हिंदी के दर्शकों के लिए जहां अर्जुन रामपाल की क्राइम-थ्र‍िलर फिल्‍म 'ब्‍लाइंड गेम' आ रही है, वहीं अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान', मनोज पाहवा की 'दिलवाली दिवाली' और मनोज बाजपेयी की 'लास्‍ट मैन इन टावर' भी डिजिटल स्‍ट्रीमिंग के लिए तैयार है। अरुण गोव‍िल और दीपिका चिखल‍िया की फिल्‍म 'नोटिस' भी शुक्रवार को ओटीटी पर दस्‍तक देगी। इसी के साथ साउथ की दो दिचलस्‍प फिल्‍में भी हिंदी डब वर्जन में रिलीज होंगी।

दुलकर सलमान की मलयालम सुपरनैचुरल एक्‍शन फिल्‍म 'आई एम गेम' और तमिल म्‍यूजिकल फिल्‍म 'मीसाया मुरुक्कू 2' शामिल हैं। इनके अलावा 'ब्लैक डव्स' सीजन 2 में कीरा नाइटली एक तरफ गुप्त हत्याओं को अंजाम देती हैं, तो दूसरी तरफ अपने पति प्रधानमंत्री बनने की तैयारी कर रहे हैं। के-ड्रामा के दीवानों के लिए 'पॉसिबल लव' फिल्‍म आ रही है, जिसमें दो कपल्‍स की जिंदगी आपस में कुछ इस तरह टकराती हैं कि नई भावनाओं का समंदर उमड़ने लगता है। आइए, एक नजर डालते हैं 14 नई OTT रिलीज की लिस्‍ट पर-

image