4 Std - übersetzen

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के अजगैन थाना क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार करने वाला एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला अपने गंभीर रूप से बीमार पति को छोड़कर अपने दामाद के साथ फरार हो गई है। परिजनों का आरोप है कि जाते-जाते वह घर के कमरे में जमीन के नीचे छिपाकर गड़े हुए पुश्तैनी जेवर (लगभग 80 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी) भी खोदकर साथ ले गई। पीड़ित बेटे और असहाय पिता ने इस मामले की लिखित शिकायत उन्नाव के एसपी से की है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

image