1 d - Translate

34 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर भरत सिंह झाला—एक ऐसा नाम जो दुश्मनों के दिलों में खौफ पैदा करता है। अपने अदम्य साहस और वीरता के लिए इन्हें दो बार 'सेना मेडल' से सम्मानित किया जा चुका है।
शोपियां की वो 5 घंटे लंबी मुठभेड़:
19 अप्रैल 2021 को जम्मू-कश्मीर के शोपियां (जईपोरा) में हिजबुल मुजाहिद्दीन के दो टॉप कमांडरों के छिपे होने की खबर मिली। मेजर झाला ने अपनी टीम के साथ लोकेशन को घेर लिया और आतंकियों को सरेंडर करने का मौका दिया। लेकिन आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जब फायरिंग से बात नहीं बनी, तो अपनी जान की परवाह किए बिना मेजर झाला आतंकियों के बिल्कुल करीब पहुंचे और एक सटीक हैंड ग्रेनेड से हिजबुल के टॉप कमांडर आमिर हुसैन को वहीं ढेर कर दिया।
दूसरा आतंकी सज्जार वहां से भाग निकला, लेकिन मेजर ने ड्रोन की मदद से उसे खोज निकाला और 5 घंटे चली इस कड़ी मुठभेड़ में उसे भी मार गिराया। ये दोनों आतंकी 4 साल से घाटी में सक्रिय थे।
लश्कर का भी किया खात्मा:
14 नवंबर 2021 को भी उन्होंने लश्कर के 2 आतंकियों का खात्मा किया था। अपने अब तक के सफर में मेजर झाला कुल 14 आतंकियों को मिट्टी में मिला चुके हैं।

image