39 m - übersetzen

ये देख कर यमुना एक बार बड़ी दुखी हुई और बहुत समय तक यमराज के पास नहीं गयी। ऐसा देख कर कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को अचानक यमराज अपनी बहन यमुना के घर पधारे। जब यमुना ने अपने भाई को पहली बार अपने घर आया देखा तो उन्होंने यमदेव का बड़ा आदर सत्कार किया और उन्हें अपने हाथ से पका कर भोजन करवाया। उस भोजन को कर यमराज अत्यंत तृप्त और प्रसन्न हुए।
वापस लौटते समय उन्होंने यमुना को बड़े सारे उपहार दिए और उनसे प्रसन्न होकर उन्हें वर माँगने को कहा। तब यमुना ने उनसे कहा - "भैया! अगर आप मुझसे प्रसन्न हैं और कोई वर देना चाहते हैं तो यही वर दीजिये कि प्रत्येक वर्ष इसी तिथि को आप मेरे घर पधारेंगे।" अपनी बहन की ऐसी इच्छा देख कर यमराज बड़े प्रसन्न हुए और उन्हें ये वर दिया। उसी दिन से यमराज प्रत्येक वर्ष उसी दिन अपनी बहन यमुना से मिलने जाते हैं

image