5 hrs - Translate

उत्तराखंड की माटी का मान बढ़ाने वाली सुभाष नगर वार्ड-6 (हल्द्वानी) निवासी लोक कलाकार आदरणीय हेमलता कबड़वाल जी को उनके आवास पर जाकर व्यक्तिगत रूप से बधाई दी।
राष्ट्रपति भवन के प्रतिष्ठित 'Artists-in-Residence Programme' में उत्तराखंड की पारंपरिक ऐपण कला का प्रतिनिधित्व करना और महामहिम राष्ट्रपति द्वारा आपकी कलाकृति का अवलोकन किया जाना हम सभी के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है।
आपकी यह कला-यात्रा और समर्पण नई पीढ़ी के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। आपको उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।💐

image
image
image