1 ré - Traduire

बिहार के कटिहार में छठ घाट निर्माण के लिए खुदाई के दौरान भगवान कृष्ण की मूर्ति मिली. मिट्टी खोद रहे मजदूरों को जमीन के अंदर धातु की चमकती मूर्ति दिखाई दी. हाथ में बांसुरी और सिर पर मुकुट वाली प्रतिमा को फिलहाल सार्वजनिक शिव मंदिर में रखा गया है. श्रद्धालु इसे भगवान का साक्षात आगमन बता रहे हैं, वहीं स्थानीय लोगों ने पुरातत्व विभाग से इसकी प्राचीनता की जांच कराने की मांग की है. जानकारी मिलते ही आसपास के इलाकों में खबर फैल गई और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचने लगे.

#bihar #katihar #shreekrishna #chhathpuja

image