1 d - übersetzen

मुंबई में छठ पूजा त्योहार से पहले कुछ रेलवे स्टेशन पर भोजपुरी गाने बजने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. इस कदम की आलोचना हो रही है. सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए रेलवे स्टेशन के अनाउंसमेंट सिस्टम पर सवाल उठाए जा रहे हैं. शिवसेना यूबीटी की नगर सेविका माधुरी मांजरेकर ने विरोध करते हुए रेलवे प्रशासन से इसकी शिकायत की. विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि अलग अलग मौकों पर स्टेशनों में खास विषयों से जुड़ी धुनें और जागरूकता संदेश बजाए जाते हैं. उन्होंने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा कि यात्रियों के लिए जरूरी सूचनाओं के प्रसारण में कोई बाधा नहीं डाली गई.

#mumbai #bhojpurisongs #railways #chatthpuja

image