30 م - ترجم

बिहार के दरभंगा जिले की अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर व उनके पिता रमेश ठाकुर पर जमीन अतिक्रमण के आरोप लगे हैं. तारडीह अंचल की पोखरभिंडा पंचायत के ग्रामीणों का आरोप है कि विवादित जमीन पर बाउंड्री वॉल बनवाई जा रही है, जिससे सार्वजनिक रास्ता बाधित हो रहा है.
ग्रामीणों ने ग्राम देवता के स्थल, सरकारी सड़क, नाले और निजी जमीन पर कब्जे की आशंका जताते हुए अंचल अधिकारी और बिहार सरकार के सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने सरकारी अमीन से जमीन की मापी और निष्पक्ष जांच की मांग की है.
अंचल अधिकारी आलोक कुमार के मुताबिक, दोनों पक्षों को जनता दरबार में बुलाया गया है. दस्तावेजों और तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी. फिलहाल मैथिली ठाकुर और उनके परिवार की ओर से आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
#maithilithakur #darb****a #biharpolitics #bjp #landdispute #biharnews #prabhatkhabar

image