2 heures - Traduire

प्रयागराज की बेटी अनन्या सिंह ने रचा इतिहास!
जिस उम्र में युवा अपने करियर की शुरुआत करने के बारे में सोचते हैं, उस उम्र में प्रयागराज की होनहार बेटी अनन्या सिंह ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर UPSC सिविल सेवा परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की।
महज 22 वर्ष की उम्र में अनन्या सिंह ने UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया 51वीं रैंक हासिल कर IAS अधिकारी बनने का सपना साकार किया। उनकी यह उपलब्धि लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है।
अनन्या सिंह की इस शानदार सफलता ने उनके परिवार, प्रयागराज और पूरे समाज का गौरव बढ़ाया है। यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादे और निरंतर मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
बेटी अनन्या सिंह को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं!
ऐसी प्रतिभाशाली बेटियों पर पूरे समाज को गर्व है।

image