1 ح - ترجم

दोस्त ने 'रसगुल्ला' बताकर खाने को दिया सुअरमार बम, मुंह में फटते ही युवक की दर्दनाक मौत!

मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में 35 वर्षीय राजेंद्र बरौतिया अपने घर के आंगन में आग ताप रहा था। तभी गांव का रामभगत बरौतिया उसके पास आया और कथित तौर पर रसगुल्ला बताकर सुअरमार बम खाने को दे दिया।

राजेंद्र ने जैसे ही उसे मुंह में रखकर चबाया, जोरदार धमाका हुआ और उसका जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आखिर उसने ऐसा क्यों किया और उसके पास विस्फोटक कहां से आया, इसकी जांच जारी है।

#dindori #madhyapradesh #crimenews #policeinvestigation

image