1 ح - ترجم

धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर देने वाले, त्याग, तपस्या और अदम्य शौर्य के प्रतीक दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के ज्योति-जोत दिवस पर कोटि-कोटि नमन।

गुरु साहिब ने सिखाया कि सच्चा धर्म निर्बलों का संबल बनना, अन्याय के सामने अडिग रहना और मानवता के कल्याण के लिए जीना है। ‘सरबत दा भला’ का उनका पावन संदेश हमारी दिल्ली में सेवा, समानता और सद्भाव की भावना को निरंतर सशक्त करता रहे।

वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह 🙏

image