3 часы - перевести

बिहार के समस्तीपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. आरोप है कि छठ पूजा के प्रसाद का पकवान जूठा करने पर मां ने अपनी चार साल की मासूम बेटी की पिटाई कर दी. बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी मां रीना कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

image