2 Std - übersetzen

महान जनजातीय जननायक, स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी एवं ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
भगवान बिरसा मुंडा जी का जीवन अदम्य साहस, अटूट आत्मसम्मान, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति का अनुपम प्रतीक है। उन्होंने अपने क्रांतिकारी विचारों और नेतृत्व से जनजातीय समाज को संगठित कर अंग्रेजी हुकूमत, अन्याय और शोषण के विरुद्ध ऐतिहासिक संघर्ष का शंखनाद किया।
जल, जंगल, जमीन, जनजातीय अस्मिता और सांस्कृतिक स्वाभिमान की रक्षा के लिए उनका अविस्मरणीय योगदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
धरती आबा का त्याग, तपस्या और राष्ट्र के प्रति समर्पण भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी को शत्-शत् नमन

image