6 horas - Traducciones

अमर बलिदानी बाबा कुशाल सिंह दहिया जी के बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🙏
इतिहास में कुछ बलिदान ऐसे होते हैं, जो केवल किसी व्यक्ति की वीरता नहीं, बल्कि उसके अदम्य साहस, त्याग और धर्म के प्रति अटूट समर्पण की मिसाल बन जाते हैं।
1675 में जब भाई जैता जी, गुरु तेग बहादुर जी का पवित्र शीश लेकर आनंदपुर साहिब की ओर जा रहे थे और मुगल सैनिक उनका पीछा कर रहे थे, तब बाबा कुशाल सिंह दहिया जी ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना एक ऐतिहासिक निर्णय लिया। चेहरे की समानता का लाभ उठाकर उन्होंने अपना शीश बलिदान कर दिया, ताकि गुरु साहिब का पवित्र शीश सुरक्षित आनंदपुर साहिब पहुँच सके।
सोचिए, कितना अद्भुत साहस और कितना महान त्याग रहा होगा, जब एक वीर ने धर्म और गुरु की मर्यादा की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
बाबा कुशाल सिंह दहिया जी का बलिदान केवल जाट समाज की नहीं, बल्कि पूरे देश और मानवता की अमूल्य धरोहर है।
ऐसे वीरों का इतिहास की पुस्तकों तक सीमित रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। उनकी शौर्यगाथा आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचनी चाहिए।
अमर बलिदानी बाबा कुशाल सिंह दहिया जी को शत-शत नमन।
जय जाट पुरख! 🙏

image