6 ساعة - ترجم

बाबूजी का जन्मदिवस : एक जीवन, जो राष्ट्र, संस्कृति और नई पीढ़ी के नाम समर्पित रहा...

आज राष्ट्रीय कवि संगम के संस्थापक, मेरे जीवन के मार्गदर्शक, अभिभावक और प्रेरणापुंज **परम श्रद्धेय श्री जगदीश मित्तल जी ‘बाबूजी’** का जन्मदिवस है।

कुछ व्यक्तित्व केवल अपने जीवनकाल तक सीमित नहीं रहते, वे अपने विचारों, संस्कारों और संकल्पों के माध्यम से आने वाली अनेक पीढ़ियों का मार्ग प्रशस्त करते रहते हैं। पूज्य बाबूजी ऐसे ही विरल व्यक्तित्व थे।

image