25 م - ترجم

मर्यादा पुरुषोत्तम की अमृतमयी श्रीराम कथा की ऐतिहासिक कलश यात्रा कल चारों विकास खंडों से निकलेगी...
राजभवन बेंती में आयोजित होने जा रही भव्य एवं दिव्य श्रीराम कथा के शुभारंभ से पूर्व कल दिनांक 16 नवंबर को कुंडा, बिहार, बाबागंज एवं कालाकांकर विकास खंडों से भव्य कलश यात्रा धूमधाम एवं भक्तिमय वातावरण में निकाली जाएगी।
इस ऐतिहासिक कलश यात्रा का नेतृत्व अलग-अलग विकास खंडों में विशिष्ट जनों द्वारा किया जाएगा।
🔸 कुंडा विकास खंड – डॉ. के. एन. ओझा जी की अगुवाई में।
🔸 बिहार विकास खंड – मा. गोपाल भैया जी की अगुवाई में।
🔸 बाबागंज विकास खंड – श्री बृजराज प्रताप सिंह जी की अगुवाई में।
🔸 कालाकांकर विकास खंड – श्री शिवराज प्रताप सिंह जी की अगुवाई में।
चारों विकास खंडों से निकलने वाली ये भव्य कलश यात्राएं क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होते हुए परेड ग्राउंड, राजभवन बेंती स्थित योगीराज देवरहा बाबा कथा मंडपम पहुंचेंगी।
आस्था, श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति के अद्भुत संगम की साक्षी बनने जा रही इस ऐतिहासिक कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता होगी।
आइए, प्रभु श्रीराम के स्वागत में हम सभी सहभागी बनें और इस दिव्य आयोजन को भव्यता प्रदान करें।

image