24 m - Vertalen

सैन्यभूमि उत्तराखण्ड के गौरव, माँ भारती के वीर सपूत, महावीर चक्र विजेता, अमर शहीद जसवंत सिंह रावत जी की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन।
1962 के भारत-चीन युद्ध में उन्होंने जिस साहस और शौर्य के साथ निरंतर 72 घंटे तक अकेले चीनी सैनिकों से मोर्चा सँभाला, वह भारतीय सैन्य इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उनका शौर्य, त्याग और पराक्रम आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
जय हिंद!
जय उत्तराखंड!

image