7 ساعة - ترجم

उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़-कुंडा में मंगलवार को शुरु हुई बागेश्वर महाराज की श्री राम कथा में बाहुबलियों और दिग्गजों का जमवाड़ा लगा हुआ है। कथा में योग गुरु बाबा रामदेव, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और शीर्ष साधु-संत पहुंचे। इसके अलावा सांसद निशिकांत दुबे, अभय सिंह, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, सांसद संजीव कुमार बालियान, ​अश्वनी उपाध्याय, उप्र के मंत्री संजय पांडेय भी कथा में शामिल हुए। सभी ने बागेश्वर महाराज का आशीर्वाद लिया और कथा का श्रवण किया।
#kunda #pratapgarh #bageshwardham #ramkatha #babaramdev

image