33 metro - Traducciones

#अक्षय_नवमी 18 नवंबर 2026 के दिन आवंला पेड़ का पूजन परिक्रमा व भोजन बनाने का विधान है ब्रह्मवैवर्त पुराण में ।।
विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वेदमूर्ति गिरि जी महाराज ने बताया कि कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी, कूष्मांडा नवमी और धात्री नवमी के नाम से जाना जाता है। धार्मिक दृष्टि से कार्तिक मास की इस नवमी तिथि का महत्व अक्षय तृतीय से कम नही है। कहते हैं जो लोग दिवाली पर भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की कृपा पाने से वंचित रह गए उनके लिए अक्षय नवमी एक बड़ा मौका होता है जब आसानी से लक्ष्मी नारायण की कृपा पा सकते हैं। अक्षय तृतीया के समान ही अक्षय नवमी के दिन किए गए पुण्य का प्रभाव कभी क्षय नहीं होता है, यानी नष्ट नहीं होता है। आवंला कि उत्पत्ति ब्रम्हा जी के नेत्र से आशु निकलने से हुआ है । इस दिन आवंला पेड़ के नीचे भोजन बनाकर बंधु बांधव के साथ भोजन करने से आयु आरोग्यता कि प्राप्ति होती है ऐसा पद्म पुराण में कहा गया है । तथा इस दिन कुष्मांड में सोना चांदी पंचरत्न डाल कर के आवंला पेड़ के निचे दान करने से पेड़ में जीतने फल होते हैं उतने साल तक वैकुंठ में निवास करता है ऐसा शास्त्रों में बताया गया है ।
आचार्य वेद मूर्ति शास्त्री जी ने बताया कि आंवला नवमी के दिन सुबह स्नान करके आंवले के वृक्ष के नीचे ओम धात्र्यै नमः मंत्र से आंवले के वृक्ष की पूजा करनी चाहिए। आंवले के वृक्ष में पहले भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी का ध्यान करते हुए फूल, अक्षत, कुमकुम, तिल आदि पूजन समाग्री अर्पित करें।
यह मंत्र बोलें- पिता पितामहाश्चानवे अपुत्रा ये च गोत्रिणः। ते पिबन्तु मया दत्तं धात्रीमूलेअक्षयं पयः।। आब्रह्मस्तम्बपर्यन्तं देवर्षिपितृमानवः। ते पिबन्तु मया दत्तं धात्रीमूलेअक्षयं पयः।।
इसके बाद आंवले के वृक्ष के चारों ओर रक्षासूत्र लपेटते हुए मंत्र बोलें- दामोदरनिवासयै धात्र्यै देव्यै नमो नमः। सूत्रेणानेन बध्नामि धात्रि देवी नमोस्तुते।। इसके बाद घी का दीप जलाकर आंवले की आरती करें फिर प्रदक्षिणा मंत्र बोलते हुए 3 बार आंवले की परिक्रमा करते हुए यह मंत्र बोलें- ओम यानि कानि च पापानि जन्मान्तरकृतानि च। तानि सर्वाणि नश्यन्तु प्रदक्षिणपदे-पदे। इससे जाने अनजाने हुए पापों का क्षय होता है और व्यक्ति पुण्य प्राप्त करता है। आप अक्षय नवमी के दिन गरीब लोगों को गर्म वस्त्र कम्बल आदि दान करने अक्षय पुण्य फल की प्राप्ति होती है । इस दिन का किया हुआ दान पूजा गंगा स्नान अक्षय फल की प्राप्ति होती है ।

image