1 h - Tradurre

अमर वीर मेजर शैतान सिंह भाटी जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।
रेजांग ला के महानायक, परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर शैतान सिंह भाटी जी ने 1962 के भारत-चीन युद्ध में अदम्य साहस और वीरता की मिसाल पेश की। 13 कुमाऊँ रेजिमेंट की ‘सी’ कंपनी का नेतृत्व करते हुए उन्होंने रणभूमि में अपने अद्वितीय नेतृत्व, धैर्य और शौर्य से इतिहास रच दिया।
मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले इस वीर सपूत का पराक्रम सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।

image