1 h - Translate

महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोस्थली गोरखपुर में आज BJP Uttar Pradesh के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री Pankaj Chaudhary जी की उपस्थिति में ₹491 करोड़ से अधिक की लागत से स्थापित होने वाले उत्तर प्रदेश के प्रथम वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का भूमिपूजन तथा ₹792 करोड़ से अधिक की 55 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
यह फॉरेस्ट्री (Forestry) विश्वविद्यालय केवल डिग्री प्रदान करने का माध्यम नहीं होगा, बल्कि यहां Silviculture and Agroforestry जैसे विषयों की भी पढ़ाई होगी। विद्यार्थी यहां से बीएससी, एमएससी और पीएचडी की उपाधियां प्राप्त करने के साथ ही वानिकी के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल कर सकेंगे और भविष्य में वन विभाग में अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे सकेंगे।
जनपद वासियों को हृदय से बधाई।

image