'रामायण' में माता कौशल्या का किरदार निभा रहीं अ भिनेत्री इंदिरा कृष्णन ने फिल्म में साई पल्लवी की सीता के योद्धा अवतार का बचाव किया है। फिल्म में सीता के तलवार चलाने वाले दृश्य पर चल रही बहस के बीच Indian Express से बातचीत में इंदिरा ने कहा कि निर्देशक नितेश तिवारी ने महिला पात्रों को मज़बूत दिखाया है -= 'सीता को लेकर मेकर्स यही दिखाना चाहते थे कि वह कमज़ोर नहीं हैं और सिऱ् राम पर निर्भर भी नहीं हं; वह अपना ख्याल खुद रख सकती हैं। राजघराने में जन्मी लड़की को युद्धकला सिखाई जाती थी।' उन्होंने बताया कि फिल्म में कौशल्या को भी एक गरिमामयी और आत्मविश्वासी माँ के रूप में दिखाया गया है, 'अबला नारी' के रूप में नहीं, और रावण की माँ कैकेसी को भी योद्धा दिखाया गया है। गौरतलब है कि सीता के इस अवतार पर मुकेश खन्ना आपत्ति जता चुके जबकि नितेश तिवारी ने अद्रुत रामायण जैसे ग्रंों का हवाला देकर इसका बचाव किया था। सीता के योद्धा अवतार पर आपकी क्या राय है? #ndirakrishnan, #saipallavi, #ramayana, #sita, #bollywoodnews