1 D - Traducciones

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के तिरोड़ा तहसील स्थित बोंडरानी जंगल में पुणे एयरपोर्ट पर एयर इंडिया में कार्यरत एयर होस्टेस वर्षा तुरकर की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है।

पुलिस जांच के मुताबिक, वर्षा तुरकर के एक व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध थे। इस बात से नाराज व्यक्ति की पत्नी ने वर्षा की हत्या की साजिश रची। आरोप है कि पति के दूसरी महिला के साथ संबंधों से परेशान पत्नी ने इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए 13 लाख रुपये की सुपारी दी थी।

लोकल क्राइम ब्रांच (LC ने मामले की जांच करते हुए आरोपी पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, इस साजिश में शामिल दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

#varshaturkar #gondiamurdercase #crimenews #news18india

image