2 Std - übersetzen

अंक ज्योतिष के अनुसार, हर जन्म तारीख का संबंध किसी न किसी मूलांक से होता है। आज हम जिन तीन तारीखों के बारे में बात कर रहे हैं, वे सभी मूलांक 8 से जुड़ी हैं। अब आप समझ ही गए होंगे कि यहां किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों की बात हो रही है। माना जाता है कि इन तीनों तारीखों में जन्मे लोग बेहद मेहनती, बुद्धिमान, धैर्यवान और कर्मशील होते हैं। ये अनुशासित जीवन जीते हैं और अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं। इन्हें सफलता कोई रातों-रात नहीं मिलती बल्कि इसके लिए इन्हें कठिन परिस्थितियों और संघर्षों से होकर गुजरना पड़ता है, लेकिन जब ये कामयाब होते हैं तो इतिहास रच देते हैं। सादगी भरा जीवन जीने वाले इन लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा रहती है। आइए, विस्तार से जानते हैं कैसा होता है इनका जीवन।

image