4 horas - Traducciones

कहते हैं कि मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे। केरल के कन्नूर के रहने वाले गोविंद कृष्णन ने अपनी मेहनत से कुछ ऐसा ही किया है। चौथी कक्षा के बाद स्कूल छोड़ने वाले गोविंद कृष्णन ने गुरुकुल में यजुर्वेद सीखा। इसके बाद फिर JEE की परीक्षा पास की। अब वह इसरो में वैज्ञानिक बन गए हैं। उनकी सफलता की खूब चर्चा हो रही है। गोविंद कृष्णन ने 2011 में केरल के पय्यानूर स्थित केंद्रीय विद्यालय से चौथी कक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने नियमित स्कूली पढ़ाई छोड़कर त्रिशूर के ब्रह्मस्वम मठ गुरुकुल में प्रवेश लिया। केरल के त्रिशूर स्थित गुरुकुल में रहकर यजुर्वेद की शिक्षा हासिल की। इसके बाद उन्होंने JEE पास की और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में वैज्ञानिक के पद के लिए चयनित हुए।

image