6 hrs - Translate

यमुनानगर के बिलासपुर में पवित्र श्री कपाल मोचन-श्री आदि बद्री मेले का शुभारंभ माननीय केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री Gajendra Singh Shekhawat जी के करकमलों द्वारा हुआ। मुझे भी इस पावन अवसर का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
हमारी गौरवशाली विरासत को सहेजने के लिए गुरु गोबिंद सिंह युद्ध कला संग्रहालय, बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक एवं गुरु तेग बहादुर स्मृति वन जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। वहीं, मां सरस्वती के उद्गम स्थल श्री आदि बद्री को प्रमुख तीर्थ एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।
कुरुक्षेत्र के उमरी में लगभग ₹170 करोड़ की लागत से बन रहे प्रदेश के पहले सिख संग्रहालय की आधारशिला प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी द्वारा रखी गई है। यह पहल सिख इतिहास, गुरुओं के त्याग और बलिदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
आज इस अवसर पर प्रदेशवासियों को ₹187 करोड़ की 13 विकास परियोजनाओं की सौगात मिली, जिनमें 16 नई अमृत फार्मेसी भी शामिल हैं।

image