21 metro - Traducciones

जो आज तक कोई भारतीय ओपनर नहीं कर पाया, वो केएल राहुल ने कर दिखाया

टेस्ट क्रिकेट में असली परीक्षा विदेशी धरती पर होती है और जब बात SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) की हो तो हर बल्लेबाज की अग्निपरीक्षा होती है. वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर शनिवार को केएल राहुल ने इस चुनौती को पार करते हुए भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया. न्यूजीलैंड की सरजमीं पर अपनी पहली ही टेस्ट पारी में शतक लगाकर राहुल SENA के चारों देशों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बन गए हैं. शुक्रवार को जहां यशस्वी जायसवाल (89 गेंदों में 85 रन) आक्रामक अंदाज में खेल रहे थे, वहीं राहुल अपने शांत और धैर्यवान स्वभाव के साथ एक छोर संभाले हुए थे.

image