11 Std - übersetzen

एक महिला सड़क पर बेसुध पड़ी थी, और लोगों ने इंसानियत की जगह उसका मज़ाक बना दिया!
ज़रा इन सोशल मीडिया कमेंट्स को देखिए, एक महिला सड़क पर बेसुध पड़ी है और लोग उसकी मदद करने के बजाय हँसी-मज़ाक कर रहे हैं।
लेकिन ज़रा सोचिए, आखिर किसी को क्या पता कि इस महिला की ज़िंदगी में क्या चल रहा है? हो सकता है कोई पारिवारिक परेशानी हो, कोई मानसिक तनाव हो या कोई ऐसी तकलीफ़ हो, जिसके बारे में हमें कुछ भी मालूम नहीं।
अगर आपको यह महिला सड़क पर ऐसी हालत में दिखाई देती, तो आपका पहला फर्ज़ होता कि उसे सुरक्षित जगह पहुँचाते, पानी देते और ज़रूरत पड़ने पर चिकित्सा सहायता दिलाते।
याद रखिए, किसी की मजबूरी हमारा मनोरंजन नहीं होती!
महिला की गलती हो सकती है, लेकिन उसकी गलती पर उसका अपमान करने का अधिकार किसी को नहीं है।
थोड़ी हँसी कम कीजिए और इंसानियत ज़िंदा रखिए। क्योंकि वक्त किसी का भी बदल सकता है!.

image