5 hrs - Translate

हमारा संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा और देश की एकता एवं अखंडता का ‘मजबूत आधार’ है।
लोक भवन, लखनऊ में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संविधान की उद्देशिका का पाठ कर संबोधित किया। इस दौरान डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ तथा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।
संविधान दिवस के इस गौरवपूर्ण अवसर पर संविधान शिल्पी ‘भारत रत्न’ बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी एवं संविधान सभा की समस्त महान विभूतियों को कोटि-कोटि नमन।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में बाबासाहेब के जीवन से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थलों को ‘पंचतीर्थ’ के रूप में विकसित और प्रतिष्ठित करने का कार्य किया गया है।
इस अवसर पर मा. मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी, मा. उप मुख्यमंत्री श्री Brajesh Pathak जी, मा. कैबिनेट मंत्री श्री Suresh Kumar Khanna जी, मा. राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री Asim Arun जी, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के मा. अध्यक्ष श्री Baijnath Rawat Xmp जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधान परिषद के मा. सदस्य Dr. Mahendra Singh जी, मा. जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य प्रतिष्ठितजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

image
image
image
image