दो हाथियों की लड़ाई में पिस रहे खेलगुरु, मुफलिसी में कट रही प्रशिक्षकों की जिंदगी
खेलों को ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले प्रशिक्षकों की सुध लेने वाला कोई नहीं
दस साल से अधिक समय से मानदेय में एक पैसे की बढ़ोतरी नहीं
श्रेय लेने की होड़ के बीच ठेकेदार कम्पनियों के रहमोकरम पर खेल प्रशिक्षकों का भविष्य
श्रीप्रकाश शुक्ला
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की खेल व्यवस्था में आज दो बड़े नामों की खूब चर्चा है। एक तरफ खेल विभाग के सचिव सुहास एलवाई हैं तो दूसरी तरफ खेल निदेशक राम प्रकाश सिंह। दोनों के कंधों पर प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को तराशने, खेल सुविधाओं का विस्तार करने और खेलों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। लेकिन विडम्बना देखिए कि जिस खेल व्यवस्था को मजबूत बनाने की बातें होती हैं, उसी व्यवस्था की रीढ़ कहे जाने वाले खेल प्रशिक्षकों की जिंदगी आज भी बदहाली और मुफलिसी के साये में गुजर रही है।

image