3 часы - перевести

बैणी-भुली कोई योजना नहीं, एक वक्त का घबराई हुई सरकार का चुनावी उपहार है। हमारा दबाव है कि यदि उपहार भी दे रहे हो, तो ईमानदारी बरतो। इसमें अन्य को भी सम्मिलित करो और इसकी राशि वह होनी चाहिए जो तुम दूसरी किस्त कह रहे हो, वह भी उसमें समाहित होनी चाहिए, क्यों दूसरी आने वाली सरकार पर छोड़ते हो?
योजना तब कहलाती है कोई चीज जब उसका एक निश्चित उद्देश्य और एक निश्चित समयावधि होती है और एक निश्चित प्रक्रिया के अंदर वह लागू की जाती है। यह तो केवल एक बार का चुनावी नारा है और मैं निजी तौर पर कांग्रेस पार्टी को सुझाव दे रहा हूं कि इसके जवाब में हमको एक ऐसी योजना लेकर के आना चाहिए जिसका लक्ष्य भी हो, जिसकी कार्य पद्धति भी हो और जिसकी समयावधि भी निर्धारित हो। कांग्रेस ने 2022 के चुनाव में "कुड़ी बाड़ी पेंशन योजना" का जिक्र किया था। उस योजना की लाभार्थी वह सब बहनें थीं जो गांव में अपनी कुड़ी बाड़ी को आबाद कर रही हैं। कुड़ी का मतलब मकान, गांव में रह रही हैं, बाड़ी का मतलब है खेत, उनको आबाद कर रही हैं। यह पेंशन योजना खेती से जुड़ी हुई महिलाओं को प्रोत्साहित करती है और हर महीने उनको एक निश्चित राशि देने का वादा करती है और तब तक दी जाएगी जब तक वह कुड़ी और बाड़ी, दोनों को आबाद किए हुए हैं।
इसका लक्ष्य गांव से शहरों की ओर हो रहे पलायन को नियंत्रित करना और खेती छोड़ने से गांव में जो सींर, धारे, स्प्रिंग प्रस्फुटित होते थे, वह सब बंद हो गए हैं क्योंकि खेत की जुताई के साथ आसमान से बरसने वाला पानी जमीन के अंदर जाता था, अब वह जाना बंद हो गया है। यदि इस योजना को लागू किया जाए और इसके साथ कुछ और कदम जो पहले 2015-16, 17 के आस-पास तत्कालीन सरकार ने लागू किए थे, उनको क्रियान्वित किया जाए तो यह भूताहा गांव होते जा रही समस्या को रोका जा सकता है और गांव को आबाद रखने के लक्ष्य की पूर्ति हो सकती है। इस योजना के साथ शहरी क्षेत्र की महिलाओं के लिए भी कांग्रेस पार्टी शिक्षा प्रोत्साहन योजना प्रारंभ कर सकती है। क्योंकि मां पहली शिक्षिका होती है। दोनों योजनाओं के लाभार्थियों की संख्या लगभग 45 से 50 लाख के मध्य होगी।
सुझाव तो मैं कांग्रेस पार्टी को दे रहा हूं। मगर सुझाव को सार्वजनिक कर मैं इस पर बहस को और आगे बढ़ाना चाहता हूं ताकि कांग्रेस पार्टी एक ठोस कार्य योजना लेकर राज्य के सम्मुख आ सके।
#bainibhuliyojana #kudibadipensionyojana #womenempowerment #uttarakhand

image