35 m - übersetzen

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन गुरुवार को ब्रज के राजा श्री दाऊजी महाराज के दर्शन करने शाम साढ़े सात बजे बलदेव पहुंचीं। उन्होंने मंदिर के गर्भ गृह में श्री दाऊजी महाराज और रेवती मैया के दर्शन कर पूजा अर्चना की और देश की सुख समृद्धि के लिए मांगी मनौती।

श्री दाऊजी महाराज सेवा कार्यक्रम आयोजक सेवायत व पूर्व चेयरमैन राजाराम पांडेय के कार्यक्रम में जशोदाबेन शामिल हुईं। उन्होंने और पवन पांडेय ने श्री दाऊजी महाराज एवं रेवती मैया की फरिया ओढ़ाकर उनका स्वागत और सम्मान किया। श्री दाऊजी महाराज का प्रसाद भी भेंट किया गया।

जशोदाबेन ब्रज के राजा श्री दाऊजी महाराज की प्रतिमा को काफी समय तक निहारती रहीं। जशोदाबेन ने कहा कि ब्रज भूमि साक्षात भगवान श्रीकृष्ण और बलराम की लीलास्थली है।

image