2 saat - çevirmek

हिमाचल प्रदेश के न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर जी को त्रिपुरा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा सिफारिश किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की घुमारवीं तहसील के गांव लंजटा में 16 अप्रैल 1966 को जन्मे न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर जी ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और विधिक अनुभव से न्यायपालिका में विशिष्ट पहचान बनाई है।
उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एलएलबी एवं पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की और एलएलबी में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एलएलएम की डिग्री प्राप्त की।
वर्ष 1990 में वकालत की शुरुआत करने के बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार में सहायक एवं अतिरिक्त महाधिवक्ता सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। 12 अप्रैल 2016 को वे हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बने।
अब 24 नवंबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा उन्हें त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्त करने की सिफारिश किया जाना उनके लंबे न्यायिक अनुभव और समर्पण का सम्मान है। केंद्र सरकार की औपचारिक अधिसूचना के बाद वे नया कार्यभार संभालेंगे।
यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षत्रिय समाज के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है।
क्षत्रिय समाज की ओर से माननीय न्यायमूर्ति श्री विवेक सिंह ठाकुर जी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करें और न्यायपालिका की गरिमा एवं निष्पक्षता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।

image