2 horas - Traduzir

वणक्कम तमिलनाडु।
वणक्कम काशी।
बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी अविनाशी काशी में माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी एवं माननीय केंद्रीय मंत्री श्री Pralhad Joshi जी की गरिमामयी उपस्थिति में आज 'काशी तमिल संगमम्' के पंचम संस्करण का शुभारंभ हुआ।
'काशी तमिल संगमम्' भारत की सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है, जहां भाषाएं अलग-अलग हैं, लेकिन हम सबके भाव एक हैं। परंपराएं विविध हैं, पर संस्कृति एक है। यही तो आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' का लक्ष्य है।
तमिलनाडु से पधारे सभी अतिथियों, विद्वानों एवं प्रतिनिधियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन तथा इस अभूतपूर्व आयोजन की सफलता हेतु अनंत शुभकामनाएं।

imageimage