2 часы - перевести

राइफलमैन से लेफ्टिनेंट बनेंगे उमेश द्विवेदी
कोटद्वार। जयहरीखाल ब्लॉक के सुराईखेत ढौंटियाल निवासी उमेश द्विवेदी ने सेना में लेफ्टिनेंट बनने की उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने आर्मी कैडेट्स कॉलेज (एसीसी)-134 (ग्रेजुएट) परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर प्रथम रैंक प्राप्त की है। उनका प्रशिक्षण एक जनवरी 2027 से शुरू होगा। उमेश वर्ष 2019 में सेना में राइफलमैन के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती पंजाब के बठिंडा में है। उनके मामा बालासौड़ निवासी शिक्षक संदीप मैंदोला ने बताया कि 20 नवंबर को एसीसी-134 (ग्रेजुएट) परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ था। इसमें ऑल इंडिया रैंकिंग के आधार पर पांच अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। उमेश ने परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
#viralpost #nonfollowers #fbforyou #highlightseveryone #kotdwara_diaries #kotdwara_city

image