2 yıl - çevirmek

डेढ़ महीना गांव में ठहर जाओ,तो गाँववाले बतियाएंगे "लगता है इसका नौकरी चला गया है
सुबह दौड़ने निकल जाओ तो फुसफुसाएंगे “लग रहा इसको शुगर हो गया है ...."
कम उम्र में ठीक ठाक कमाना शुरू कर दिये तो आधा गाँव मान लेगा कि बाहर में दू नंबरी काम करता है।
जल्दी शादी कर लिये तो “बाहर कुछ इंटरकास्ट चक्कर चल रहा होगा इसलिये बाप जल्दी कर दिये "।
शादी में देर हुईं तो_" ओकरे घरवा में बरम बा!....लइका मांगलिक है कवनो गरहदोष है, औकात से ढेर मांग रहे है "।
बिना दहेज़ का कर लिये तो “ लड़की प्रेगनेंट थी पहले से, इज़्ज़त बचाने के चक्कर में अरेंज में कन्वर्ट कर दिये लोग"।
खेत के तरफ झाँकने नही जाते तो “अबहिन बाप का पैसा है तनी"।
खेत गये तो “ देखे ना,अब चर्बी उतरने लगा है "।
मोटे होकर गांव आये तो कोई खलिहर ओपिनियन रखेगा “ बीयर पीता होगा "।
दुबले होकर आये तो “ लगता है गांजा चिलम पीता है टीबी हो गया "।
बाल बढ़ा के जाओ तो, लगता है, ई कोनो ड्रामा कंपनी में नचनिया का काम करता है....।
कुल मिलाकर गाँव में बहुत मनोरंजन है.....

इसलिये वहाँ से निकले लड़के की चमड़ी इतनी मोटी हो जाती है कि आप बाहर खडे होकर गरियाइये वो या तो कान में इयरफोन ठूंस कर सो जायेगा या फिर उठकर आपको लतिया देगा लेकिन डिप्रेशन में न जायेगा.......।
इस पर ज़ब गाँव से निकला लड़का बहुत उदास दिखे तो समझना कोई बड़ी त्रासदी है......

image

image

image

imageimage
2 yıl - çevirmek

परिणाम अगर हमारे पक्ष में ना हो
तो दुनिया हमारे प्रयासों को कोई महत्व नहीं देती...!❤️

image
2 yıl - çevirmek

मित्रों मैं नहीं जानता की आधुनिकता के इस अग्रेजी दौर में मेरी बात आपको सही लगेगी या
दक़ियानूसी विचार ?
आप जन्मदिन जैसे भी मनाये पर मेरा व्यक्तिगत विचार है, की हमे अपने जन्मदिन पर सनातनी परम्परा को नही भूलना चाहिए l
आप सफलता और सकारात्मक ऊर्जा के लिए अपने जन्म दिन पर चाहें तो यह कार्य अवश्य करें
आप अपने जन्मदिवस पर जल्दी उठें
स्नान आदि करके अपने माता-पिता का व बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लें, जिसे आज की युवा पीढ़ी भूलती जा रही है l

घर में घी का दीपक, घूपवत्ती जलाकर कुछ देर प्रार्थना करें और भगवान से अपने सुखी जीवन के लिए आशीर्वाद मांगे
मंदिर जाएं भगवान को प्रसाद चढ़ाये
आप अपनी आयु के बराबर लड्डू फल आदि भी चढ़ा सकते हैं मान लीजिये आप आयु 21 वर्ष है तो 22 लड्डू चढ़ा दें आप प्रसाद के रूप केवल एक लड्डू लें बाकी मंदिर में छोड़ दें या बाट दें l

आप मंदिर में शिवालय में अपनी आयु के बराबर दीपक जला सकते है , बेल पत्र भी चढ़ा सकते है

आप अपने वजन के बरावर आटा, चावल या अन्य कोई वस्तु किसी आश्रम या धर्म स्थान पर दे सकते है अपने सिर से एक नरियल ऊतारकर जल में प्रवाह कर सकते हैं, यदि कोई विपत्ति आने वाली है तो वह टल जाएगी l
यदि सम्भव हो तो गाय को अपने वजन या आयु जितना हरा चारा खिला दें गरीबों को भोजन करा सकते हैं l

पंछियों को भी सतनाजा व चीटियों को आटा भूनकर उसने चीनी मिलाकर दें l
यदि जन्मदिन शुभ अवसर आर्थिक समस्या हो तो विष्णु भगवान या कृष्ण जी को तुलसी पत्र ही अर्पित कर दें, शास्त्रों में कहा भी गया है,
एक तुलसी 56 भोग पर भारी l

image
2 yıl - çevirmek

एक बार एक साधारण व्यक्ति ने खुश होकर एक पत्रकार महोदय को नई साइकिल भेंट कर दी , पर उसमें कैरियर नहीं था।
पत्रकार महोदय बहुत खुश हुए और कैरियर लगवाने एक दुकान पर चले गए ।
पत्रकार महोदय ने दुकानदार से बड़े तेवर में कहा कि " मैं एक बड़ा पत्रकार हूँ इसलिए मुनासिब दाम में एक बढ़िया सा कैरियर इस साइकिल में झटपट लगा दो "।
दुकानदार ने कैरियर तो लगा दिया, लेकिन फ़िर पता नहीं उसके दिमाग में क्या सूझा कि उसने साइकिल से स्टैंड खोलकर हटा दिया।
पत्रकार ने बड़े अचरज़ में इसका कारण पूछा, तो दुकानदार बोला— " श्रीमान एक पत्रकार का कैरियर और स्टैंड दोनों एक साथ नहीं हो सकते। अगर स्टैंड लोगे , तो समझो कैरियर गया और अगर कैरियर बनाओगे तो फ़िर क़भी स्टैंड नहीं ले सकते "।

image

image

image

image