Descubrir MensajesExplore contenido cautivador y diversas perspectivas en nuestra página Descubrir. Descubra nuevas ideas y participe en conversaciones significativas
जैसलमेर में स्थित नाथमल मेहता की हवेली का दुर्लभ दृश्य।
इसका निर्माण जैसलमेर के महारावल बैरीशाल ने सन 1885 में करवाया था। इस नायब निर्माण को उन्होंने अपने दीवान नाथमल मेहता को उपहार स्वरूप प्रदान किया था।
#amitkumargautam #भारतीयइतिहास
गुप्त वंश से राजा चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य द्वितीय द्वारा बनवाया गया यह लौह स्तम्भ 1600 वर्ष से अधिक पुराना है। लोहे का बना हुआ यह स्तम्भ 7 मीटर ऊँचा है और इसका वजन 6 हज़ार किला से अधिक है। इस खम्बे का 1 मीटर हिस्सा ज़मीन में अंदर है। खम्बे के मूल के पास इसका व्यास 17 इंच और शीर्ष पर 12 इंच व्यास है।
इस लौह स्तम्भ पर जंग नहीं लगने की वजह जानने के लिए आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर ने वर्ष 1998 में स्तम्भ के लोहे के मटेरियल पर प्रयोग किया था। इस प्रयोग से पता चला की स्तम्भ के लोहे को बनाते समय पिघले हुए कच्चे लोहे में फास्फोरस तत्व को मिलाया गया था। इससे आयरन में अणु बांड नहीं बन पाए। इस वजह से जंग लगने की गति हज़ारों गुना धीमी हो गई।
#amitkumargautam #भारतीयइतिहास #पुरानीतस्वीर #india #historical #इतिहास #history
किरण राव के निर्देशन में बनी 'लापता लेडीज' 1 मार्च को रिलीज़ हुई थी। सिर्फ 5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में बॉलीवुड का एक भी बड़ा स्टार नहीं था। फिर भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छी कमाई करी थी। लोगों ने फिल्म की कहानी को बहुत पसंद किया था। समीक्षक और लोगों से फिल्म को बहुत तारीफें भी मिला था। और अब इसी 5 करोड़ी फिल्म ने 900 करोड़ से ज्यादा कमाई करनेवाले रणबीर कपूर की 'एनिमल' फिल्म को पीछे छोड़ दिया हैं। कुछ दिन पहले किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई हैं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने के बाद लोग इस फिल्म को लगतार देख रहे हैं। और अब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे ज्यादा देखी गई फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने संदीप रेड्डी वांगा के विवादित ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' को पीछे छोड़ दिया हैं। सैकनील के रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर 'एनिमल' को अबतक नेटफ्लिक्स पर 13.6 मिलियन व्यूज मिल चुका हैं। और 'लापता लेडीज' ने 13 दिनों में ही 13.8 मिलियन की व्यूज हासिल कर ली हैं और लगातार इसकी व्यूज बढ़ रही हैं।
#laaptaladies #pratibharanta #kiranrao #bollywoodmovies