Découvrir des postesExplorez un contenu captivant et des perspectives diverses sur notre page Découvrir. Découvrez de nouvelles idées et engagez des conversations significatives
नहीं गंवारा मुझको कोई रोके अब,
मैंने नए सफर की अब शुरुवात कर ली है,
मैं चुन चुका हूं बस राह अब अपनी,
मैने परवाह और लिहाज से अब तौबा कर ली है,
न कोई बंधन न कोई डोर रखी है,
मैंने काट सब जंजीरे अब उड़ान भर ली है,
ये मोह के बंधन अब मुझे रोक न पाएं,
मैंने दिल के दरवाजों की कुंडी बंद कर ली है,
भटक भटक कर थक गए थे जो कदम मेरे कभी,
मैने उन कदमों की मरहम पट्टी कर ली है,
तिनका तिनका जोड़ लिया है अपने अंतर्मन का,
अब मन के हर भटकाव से मैंने बगावत कर ली है,