Descubrir MensajesExplore contenido cautivador y diversas perspectivas en nuestra página Descubrir. Descubra nuevas ideas y participe en conversaciones significativas
भक्ति योग और गीता-ज्ञान की निर्मल धारा को एक नई गति देने वाले महान संत, ISKCON के संस्थापक श्रील भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जी की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन!
उन्होंने अपनी जीवन साधना से विश्व भर में भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और कृष्ण-भक्ति का प्रचार-प्रसार किया और लाखों श्रद्धालुओं को इस मार्ग से जोड़ने का महान कार्य किया।
उनका जीवन और उनके कार्य हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
पूज्य संत, अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी के 425वें पावन अवतरण दिवस के अवसर पर आज जनपद चंदौली में आयोजित जन्मोत्सव समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
बाबा कीनाराम जी दिव्य विभूति थे, उनकी साधना राष्ट्र व लोक-कल्याण में समर्पित रही।
अघोर पीठ से जुड़े हुए सभी भक्तगण का हार्दिक अभिनंदन!
लखनऊ में आज आयोजित प्रथम हॉकी इंडिया जूनियर मेन इंटर-जोन चैंपियनशिप-2024 के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुआ।
भारत ने हॉकी के माध्यम से दुनिया में अपनी खेल प्रतिभा का सदैव लोहा मनवाया है। हॉकी एक बार फिर से अपने पुराने वैभव को प्राप्त कर रही है।
सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों और इस आयोजन से जुड़े हॉकी इंडिया के समस्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं इस चैंपियनशिप के सफल आयोजन हेतु मेरी मंगलमय शुभकामनाएं!
Hockey India
आज से प्रारंभ हो रहा भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान व्यक्ति को Nation First की भावना, जनसेवा के संकल्प, अंत्योदय के प्रण और 'विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत' के विजन के साथ जोड़ने का आंदोलन है।
आइए, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के द्वारा प्रदत्त 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' मंत्र को आत्मसात कर Bharatiya Janata Party (BJP) के हम सभी कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता से इस राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाएं।
ध्यान रहे, कोई घर, कोई व्यक्ति, कोई वर्ग छूटने न पाए।
भारत माता की जय!