Keşfedin MesajlarıKeşfet sayfamızdaki büyüleyici içeriği ve farklı bakış açılarını keşfedin. Yeni fikirleri ortaya çıkarın ve anlamlı konuşmalara katılın
क्या Khesari Lal Yadav मांगेंगे Pawan Singh के लिए वोट
भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री एक छोटी सी इंडस्ट्रीज है, भले ही दर्शकों के मामले मे यह देश की सबसे बड़ी क्षेत्रीय फ़िल्म जगत हो लेकिन जिनके कंधो पर मनोरंजन का जिम्मा है उनकी तादत बहुत कम है. लोकसभा चुनाव 2024 इस फ़िल्म जगत के लिए खास है क्यूंकि एक दो नहीं 5 लोग चुनाव मे अपनी किस्मत आजमा रहे हैँ. तीन भाजपा से तो दो निर्दलीय. इन दो मे एक हैँ पावर स्टार पवन सिंह. अगर ये भाजपा उम्मीदवार होते तो तीनो भाजपा उम्मीदवार रवि किशन, मनोज तिवारी और Nirahua इनके पक्ष मे प्रचार करते लेकिन अब वे लोग इसमें शामिल नहीं होंगे तो क्या बिहार के लाल खेसारीलाल दूसरे बिहार के लाल पवन सिंह के पक्ष मे चुनाव प्रचार करेंगे? आपकी क्या राय है? क्या मतभेद भुला कर भोजपुरी हित मे खेसारीलाल को पवन सिंह के लिए वोट मांगना चाहिए?
भोजपुरी की चर्चित अदाकारा काजल राघवनी का भगवान श्रीकृष्ण के साथ वाला फोटो काफी वायरल हो रहा है. एक लाइक तो बनता है #kajalraghavani #jaysrikrishna #unnmedia #bhojpuriactresses #udaybhagat #bhojpurifilm
आजमगढ़ में आम्रपाली दुबे ने लिए विकास मिश्रा के साथ फेरे. सांसद निरहुआ भी रहे मौजूद
भाजपा सांसद सह जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और सुपर हॉट आम्रपाली दुबे का साथ उनके फैंस को बेहद पसंद आता है, लेकिन एक वायरल तस्वीर उनके फैंस का दिल तोड़ने वाली है और उन लोगों को भी शॉक देने वाली है, जिन्होंने अब तक अक्सर निरहुआ और आम्रपाली को साथ में देखा है. इस वायरल तस्वीर में आम्रपाली दुबे, विकास मिश्रा के साथ फेरे लेते नज़र आई हैं. इस दौरान खुद निरहुआ भी मौजूद रहे, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है.
लेकिन हम आपको बता दे रहे हैं कि यह तस्वीर उनकी आने वाली भोजपुरी फिल्म "एक नई सुबह" के सेट की है, जहाँ फिल्म का भव्य मुहूर्त पूजा - अर्चना के साथ विधिवत रूप से किया गया. जयेश इंटरनेशनल फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का मुहूर्त आजमगढ़ शहर के नजदीक एकरामपुर गांव में किया गया. इस अवसर पर सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, फिल्म के मुख्य अभिनेता विकास मिश्रा, भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आम्रपाली दुबे अन्य कलाकार गिरीश शर्मा, गौरव कुमार झा, आयुष शर्मा, चंद्रकांत यादव, प्राची सिंह, रुचि, परी सिंघानिया, सुनीता जी, अनीता जी और इस फिल्म के डायरेक्टर रामवृक्ष गोंड एवं प्रोड्यूसर आनंद सीताराम जाधव और डीओपी रॉकी सक्सेना उपस्थित रहे.
वहीँ, मुहूर्त के साथ शूटिंग में पहुंचे सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि आजमगढ़ जनपद में हमने एक रिकॉर्ड कायम किया है. 1 साल के अंदर 22 नई फिल्मों की शूटिंग हुई है, जो कि एक रिकॉर्ड है, जिसके माध्यम से हम लोगों को छोटा-मोटा रोजगार भी देते हैं और कमाने का मौका भी देते हैं. साथ ही स्टेज पर छोटे-मोटे रोल देकर उनके प्रतिभा को लोगों के बीच दिखाने का काम करते हैं. उन्होंने कहा कि इस फिल्म में विकास मिश्रा जैसे कलाकारों को मौक़ा मिला है. वे बेहद प्रतिभाशाली हैं और आम्रपाली दुबे के साथ नज़र आने वाले हैं. ये देखने लायक होगा. उन्होंने इस फिल्म के लिए पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी.