#ग्रेटर_नोएडा
गौर सिटी 2 के VVIP सोसाइटी में मेंड ने की आत्महत्या
सोसाइटी में फ्लैट से कूदकर मेड ने की अत्महत्या
आस-पास मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस
मां का रो रोकर बुरा हाल
बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सिटी 2 की घटना
Discover postsExplore captivating content and diverse perspectives on our Discover page. Uncover fresh ideas and engage in meaningful conversations
#ग्रेटर_नोएडा
गौर सिटी 2 के VVIP सोसाइटी में मेंड ने की आत्महत्या
सोसाइटी में फ्लैट से कूदकर मेड ने की अत्महत्या
आस-पास मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस
मां का रो रोकर बुरा हाल
बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सिटी 2 की घटना
पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार
प्रशांत कुमार सिन्हा का क्षत-विक्षत शव भी बरामद
खेलपथ संवाद
जमशेदपुर। झारखंड के हजारीबाग जिले से जमशेदपुर के एक पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी की हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें एक महिला भी शामिल है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार पुलिस टीम ने अपने हजारीबाग पुलिस के सहयोग से 20 दिनों से लापता प्रशांत कुमार सिन्हा का क्षत-विक्षत शव बरामद करने के साथ काजल सुमन और रौनक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
आज मुंबई को पहली जीत की होगी तलाश
जीत के रथ पर सवार राजस्थान से होगा मुकाबला
खेलपथ संवाद
मुंबई। हार्दिक पंड्या की अगुवाई में शुरुआती दो मैचों में हार का सामना करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम लय में चल रही राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सोमवार को यहां अपने घरेलू मैदान पर उतरेगी तो हार के सिलसिले को खत्म करना चाहेगी। मुंबई को आईपीएल में अपनी धीमी शुरुआत के लिए जाना जाता है और पंड्या के कप्तान बनने के बाद भी इसमें कोई बदलाव नहीं आया है।
पौष्टिक आहार ही जीवन का आधारः संजय जोशी
जीएल बजाज में स्वस्थ भोजन, स्वस्थ जीवन पर हुई परिचर्चा
मथुरा। हम सभी अपने दैनिक जीवन में अच्छा खाना, सेहत का खजाना पर बातें तो बहुत करते हैं लेकिन असल जिन्दगी में इस पर अमल बहुत कम करते हैं। पौष्टिक आहार न लेने से ही हम सभी अपने जीवन में तरह-तरह की दिक्कतों का सामना करते हैं। सच कहें तो पौष्टिक आहार ही जीवन का आधार होता है। यह बातें जीएल बजाज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस मथुरा के सोशल क्लब पहला कदम द्वारा स्वस्थ भोजन, स्वस्थ जीवन विषय पर आयोजित परिचर्चा में जाने-माने पोषण विशेषज्ञ तथा फिटनेस प्रशिक्षक संजय जोशी ने छात्र-छात्राओं को बताईं। परिचर्चा का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया।
होनहार भूमिका ने महिला लीग नेशनल में जीता स्वर्ण
खेलो इंडिया महिला लीग नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप
खेलपथ संवाद
पंचकूला। सतलुज पब्लिक स्कूल की कक्षा छठीं ट्यूलिप की भूमिका राणा ने कटक, ओडिशा में आयोजित प्रतिष्ठित खेलो इंडिया महिला लीग नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है। छात्रा की इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रबंध निदेशक रिकृत सिराय ने छात्रा और उनके कोच को बधाई दी है।