Ontdekken postsOntdek boeiende inhoud en diverse perspectieven op onze Ontdek-pagina. Ontdek nieuwe ideeën en voer zinvolle gesprekken
महर्षि मार्कण्डेय की पावन भूमि जनपद मैनपुरी में आज ₹361 करोड़ से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि के हस्तांतरण के साथ ही ऋण, अनुदान राशि व विद्यार्थियों को स्मार्टफोन/टैबलेट का भी वितरण किया गया।
'नया उत्तर प्रदेश' विकास एवं सुरक्षा के नित नए मॉडल प्रस्तुत कर रहा है।
जनपद वासियों को हार्दिक बधाई!
मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी के पूज्य पिता जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 1,334 अवर अभियंता, संगणक एवं फोरमैन को नियुक्ति-पत्र वितरण हेतु आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
अगले तीन से चार वर्षों में उत्तर प्रदेश, देश की नंबर-1 अर्थव्यवस्था होगा।
नंबर-1 अर्थव्यवस्था का मतलब- हर हाथ को काम होगा, अन्नदाता किसान प्रसन्न होगा और समाज में चहुंओर खुशहाली होगी।
सभी नव चयनित युवाओं को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं!