Explore contenido cautivador y diversas perspectivas en nuestra página Descubrir. Descubra nuevas ideas y participe en conversaciones significativas
भारत रत्न के ऐलान के बाद बोले आडवाणी
अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना हो चुकी है. रामलला यहां विराजमान हो चुके हैं. अब मंदिर आंदोलन के सबसे बड़े चेहरा लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इसका ऐलान किया और बताया कि पूर्व उप प्रधानमंत्री को देश के सबसे बड़े सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. खुद 96 वर्षीय आडवाणी ने इस बारे में एक बयान जारी कर बताया कि वह पूरी विनम्रता और कृतज्ञता से यह सम्मान से स्वीकार करेंगे.
लालकृष्ण आडवाणी ने अपने बयान में कहा, "मैं अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता के साथ 'भारत रत्न' स्वीकार करता हूं जो आज मुझे प्रदान किया गया है. यह न सिर्फ एक व्यक्ति के रूप में मेरे लिए सम्मान की बात है, बल्कि उन आदर्शों और सिद्धांतों के लिए भी सम्मान है जिनकी मैंने अपनी पूरी क्षमता से जीवन भर सेवा करने की कोशिश की."
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में शुक्रवार की शाम ट्रिपल मर्डर से पूरा इलाका दहल गया. महिला समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस अब मुख्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है. मुख्य आरोपी लल्लन उर्फ सिराज मलिहाबाद का हिस्ट्रीशीटर रहा है.