Ontdekken postsOntdek boeiende inhoud en diverse perspectieven op onze Ontdek-pagina. Ontdek nieuwe ideeën en voer zinvolle gesprekken
तेज गेंदबाज मयंक यादव ने नॉर्त्जे और उमरान का रिकॉर्ड तोड़ा
आईपीएल सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकी, भारत के लिए खेलना है लक्ष्य
खेलपथ संवाद
बेंगलुरु। भारत और लखनऊ सुपर जाएंट्स के नए तेज गेंदबाजी सनसनी मयंक यादव लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। लखनऊ की पंजाब किंग्स के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई और लगातार दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच बने। मयंक ने मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ चार ओवर में महज 14 रन देकर तीन विकेट झटके जिससे उनकी टीम इस मैच को 28 रन से जीतने में सफल रही। वहीं, उससे पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट झटके थे।
दो महिला खिलाड़ियों से कथित हाथापाई मामले में दीपक शर्मा निलम्बित
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने लिया कड़ा फैसला
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने दो दिन की ढिलाई के बाद आखिरकार मंगलवार को कार्यकारी समिति के सदस्य दीपक शर्मा को आगामी सूचना तक निलम्बित कर दिया। दीपक शर्मा पर गोवा में दो महिला खिलाड़ियों के साथ कथित तौर पर मारपीट का आरोप है।
वेटलिफ्टर बिंदिया रानी देवी ने जीता कांस्य पदक
ओलम्पिक क्वालिफायरः उठाया 196 किलो वजन
पेरिस ओलम्पिक का टिकट मिलना मुश्किल
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली वेटलिफ्टर बिंदिया रानी देवी ने ओलम्पिक क्वालिफायर विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीत लिया। उन्होंने मंगलवार को 55 किलो भार वर्ग में कुल 196 किलोग्राम वजन उठाकर पदक जीता।
एशियाई एथलेटिक्स के पदक विजेता मुरली गावित डोप में फंसे
गोआ राष्ट्रीय खेलों में डोप में फंसने वाले खिलाड़ियों की संख्या हुई 26
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरने वाले लम्बी दूरी के धावक मुरली गावित डोप में फंस गए हैं। एशियाई चैम्पियनशिप में 10 हजार मीटर का रजत पदक जीतने वाले मुरली बीते वर्ष गोआ में हुए राष्ट्रीय खेलों के दौरान डोप पॉजिटिव पाए गए हैं।