image
2 yrs - Translate

रावल रतनसिंह से अलाउद्दीन खिलजी ने चित्तौड़ जीता। 30-35 वर्षों बाद जब महाराणा हम्मीर ने अपने शत्रुओं को मारकर चित्तौड़गढ़ दुर्ग विजय किया, तब कुछ इस तरह इस पावन धरा की माटी को अपने माथे पर लगाया, क्या क्षण रहा होगा वो जब एक महान योद्धा ने अपने पुरखों की विरासत को शत्रुओं के चंगुल से मुक्त किया।

image
2 yrs - Translate

#जान जोख़िम में डाल कर इतनी बड़ी खबर लाने के लिए #ndtv का दिल से शुक्रिया ये अलौकिक समाचार सुनकर तीनों लोको में बहुत प्रसन्नता है समस्त नर और नारी सुर असुर देवता मनुष्य मुनि गनधर्व प्रसन्न हुए पूरे ब्रह्मांड में उत्साह है ...!! 🐒

image
2 yrs - Translate

बॉलीवुड एक्ट्रसेस करीना कपूर खान, कृति सेनन और तब्बू, एक साथ पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं. कुछ दिनों पहले इनकी फिल्म 'क्रू' की अनाउंसमेंट हुई थी. निर्माताओं ने पोस्टर रिलीज़ कर फैन्स को एक्साइटेड कर दिया था. अब फिल्म का टीजर रिलीज़ होने वाला है, जिसका सब बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. टीजर आज यानि 24 फरवरी को रिलीज़ हो रहा है.
#bollwood #entertainment #kareenakapoor #kritisanon #navtejtv #tabu #crew #teaser

image
2 yrs - Translate

ईरान ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर की सर्जिकल स्ट्राइक।

जैश अल अदल के शीर्ष कमांडर को किया ढेर।

image
Rajan verma is feeling Very sad
2 yrs - Translate

यूपी के कन्नौज में बेरोजगारी से तंग आकर 28 साल के ब्रजेश पाल ने खुदकुशी कर ली

सुसाइड नोट में लिखा- हमारी आधी उम्र पढ़ते-पढ़ते निकल गई, अब मन भर गया है

image
2 yrs - Translate

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने आज दिल्ली में संयुक्त प्रेस वार्ता की और सीट शेयरिंग के बारे में जानकारी दी. कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने बताया किदिल्ली में आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस के खाते में चांदनी चौक समेत 3 सीटें गई हैं. वहीं चंडीगढ़ लोकसभा सीट और गोवा की दोनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी उतारेगी.
#loksabhaelection2024 #loksabhaelection #delhi #congress #aap

image
2 yrs - Translate

पिछले 24 दिनों से अन्यायपूर्ण कारावास का सामना कर रहे मेरे जीवन साथी, हेमन्त सोरेन जी के संघर्ष को अनुभव कर मैं गौरवान्वित भी हूं, दुःखी भी हूं। प्रतिकूल परिस्थितियों में भी दृढ़ता और अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करने की उनकी हिम्मत के फलस्वरूप आज वो जेल में हैं। बाबा साहेब के शब्द "छीने हुए अधिकार भीख में नहीं मिलते, अधिकारों को वसूल करना पड़ता है" ने हेमन्त जी को हमेशा प्रेरित किया है।

राज्यवासियों की सेवा और उनके अधिकारों की रक्षा हेमन्त जी की पहली प्राथमिकता रही है। परिवार, मैं और बच्चे उनके लिए बाद में आते हैं। आदरणीय बाबा दिशोम गुरु जी के संघर्ष से हमें जो राज्य मिला, उसे संवारना और लोगों को हक़-अधिकार दिलाना ही उन्होंने अपना सर्वस्व माना।

हेमन्त जी सामाजिक न्याय और अधिकार के लिए सदैव संघर्ष करते रहे हैं। अपने और अपने राज्यवासियों के अधिकारों को हासिल करने के उनके संकल्प, मुझे उनकी आवाज़ को और गति देने के लिए प्रेरित करता है। उनकी यह संघर्षशीलता हमें सिखाती भी है कि हक़-अधिकारों की रक्षा और उन्हें हासिल करना हमारा कर्तव्य है, न केवल अपने लिए, बल्कि समाज के उत्थान और समृद्धि के लिए भी।

आज अन्याय के खिलाफ हेमन्त जी लड़ रहे हैं। आप सभी देश और झारखण्ड वासी जिस समर्पण के साथ उनके साथ खड़े हैं, उसके लिए मैं सभी की आभारी हूं। न्याय के लिए हमें यह लड़ाई मिलकर लड़ना है और लड़कर जीतना है।

जय जोहार!🏹
जय झारखण्ड!

#झारखण्ड_झुकेगा_नहीं

~ कल्पना मुर्मू सोरेन

image

image
2 yrs - Translate

@police_haryana
@AmbalaPolice
से आग्रह है कि इस व्यक्ति पर कार्रवाई करे जो 2016 के कश्मीर की फोटो लगा कर दंगे भड़काने से ले कर हरियाणा पुलिस की छवि खराब कर रहा है। साथ ही पुलिस से आग्रह है कि ऐसे झूठे और प्रपंची का अकाउंट ट्विटर पर भारत में बंद कराए।

साथ ही उस पर संज्ञान लें जिसके फॉलोवर्स की संख्या लाखों में है और उसे रीपोस्ट कर भ्रामक दावे को फैला रही है।

हरियाणा पुलिस ने कथित किसान आंदोलन को न्यूनतम बल प्रयोग के साथ सूझबूझ से नियंत्रण में रखा है जबकि ऐसे लोगों ने उस अग्नि में घी डालने का कार्य किया है।

image